Mann ki Baat : मन की बात: साल का पहला मन की बात कार्यक्रम आज, पीएम मोदी 11:30 बजे से देश को करेंगे संबोधित
Mann ki baat जनवरी: हर बार यह कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होता था, लेकिन इस बार महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के कारण यह आधा घंटा देरी से शुरू होगा। पीएम पहले बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
Mann ki baat जनवरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 के पहले मन की बात कार्यक्रम को आज संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 11:30 बजे शुरू होगा। हर महीने के अंतिम रविववार को होने वाले कार्यक्रम का यह 85वां एपिसोड है। कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडिया, दूरदर्शन, एआईआर न्यूज व मोबाइल एप के माध्यम से सुना जा सकेगा।
आधा घंटा देरी से शुरू होगा कार्यक्रम
मन की बात कार्यक्रम इस बार अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से शुरू होगा। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मन की बात कार्यक्रम 11:30 बजे से शुरू होगा। दरअसल, आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी है।
पीएम मोदी पहले बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, इसके बाद वह रेडियो के जरिए मन की बात कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इससे पहले यह कार्यक्रम हमेशा 11 बजे शुरू होता था।
यह भी पढ़े
Pm kisan update news: पीएम किसान योजना में बड़ा बदलाव, यह सेवा हुई बंद
पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि उन्हें उम्मीद है कि साल के पहले मन की बात कार्यक्रम के लिए जनता के पास बहुत से विचार साझा करने के लिए होंगे।